फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अनुपस्थित 11 पीठासीन और छह मतदान अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर

अनुपस्थित 11 पीठासीन और छह मतदान अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर

Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित 11 पीठासीन और छह मतदान अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पाण्डेय ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन में सहयोग ना करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 11 पीठासीन व छह मतदान अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई करने एवं उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को जनमंच में प्रथम प्रशिक्षण के दौरान निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्यों की अनदेखी करने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जायेगा। अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक उदयभान राव, एबीएसए सुनील कुमार गौड़, अवर अभियंता तेजवीर सिंह, अपर संख्याधिकारी राजेन्द्र कुमार, प्रधानाध्यापक मोहम्मद वजाहत शाह, संगणक पलटूराम, वैज्ञानिक सहायक जावेद अली खान, वाणिज्य कर अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, महेन्द्र सिंह, वाजिद अली, असलम शेर खान के अनुपस्थित रहने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित प्रथम मतदान अधिकारी गुलशन कुमार मुंशी, अनिल कुमार सहा लेखाकार, राहुल कुमार, नन्द किशोर अवर अभियंता, धन प्रकाश चालक तथा योगेश कुमार के अनुपस्थित रहने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उद्यमियों को पुरस्कृत करने के लिए समिति गठित
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की संस्थाओं, समितियों एवं व्यक्तिगत उद्यमियों को पुरस्कृत करने हेतु अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी तथा ग्रामोद्योग निर्देशानुसार जनपद स्तर पर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष तथा उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, जिला सूचना अधिकारी व जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed