{"_id":"59c40d2f4f1c1b1f688b5caa","slug":"41506020655-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट रोड पर अतिक्रमण हटा तो मचा हड़कंप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट रोड पर अतिक्रमण हटा तो मचा हड़कंप, हंगामा
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने कोर्ट रोड से अतिक्रमण हटवाया तो अफरातफरी मच गई। निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों के चालान काटे और अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी। इस दौरान नगर निगम की टीम और व्यापारियों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई जिसमें टीम को लौट जाना पड़ा
बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटवाने के लिए कोर्ट रोड पर निकल पड़ी। टीम को कोर्ट रोड पर आता देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने सड़क पर फैला सामान जल्दी से बटोरना शुरू किया। टीम ने अतिक्रमण करने वालों का चालान करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों का सामान जब्त भी किया, जिस पर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। हाथी गेट पर कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दुकानों का न तो सामान हटवाया और न ही चालान काटा। जबकि अन्य दुकानदारों का सामान हटवा दिया गया और चालान भी काट दिया गया। दिन भर कोर्ट रोड पर हंगामा होता रहा। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देकर सिर्फ चालान काट कर छोड़ दिया। चेतावनी दी गई कि सामान नाले पर या उससे आगे मिला तो सामान जब्त कर लिया जाएगा और दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
नगर निगम की टीम को भारी विरोध के चलते लौटना पड़ा। नगर निगम के अधिकारियों का कहना था कि न तो उनके पास पर्याप्त पुलिस बल ही उपलब्ध था और न ही उनके साथ कोई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ही था। टीम ने अभियान के दौरान 14,700 रुपये की पेनल्टी वसूल की।