{"_id":"598f5dcd4f1c1bde248b4874","slug":"41502567885-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा में घुसे सांप को देख सहमे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा में घुसे सांप को देख सहमे बच्चे
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा में घुसे सांप को देख सहमे बच्चे
नानौता (सहारनपुर)। कक्षा में पढ़ रहे बच्चों के बीच अचानक पहुंचे सांप को देखकर बच्चे सहम गए। बच्चों के चिल्लाने पर अध्यापकों ने काफी मशक्कत कर सांप को मारकर दबा दिया।
शनिवार को नानौता ब्लॉक क्षेत्र के गांव काशीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के कक्षा पांच में शिक्षण कार्य चल रहा था। करीब सुबह 9:15 बजे अचानक एक सांप उस कमरे में पहुंचा। इसे देखकर कमरे में पढ़ रहे बच्चे इतने डर गए कि उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। कक्षा में पढ़ा रहे अध्यापक भी सांप को देखकर कुछ देर के लिए घबरा गए। कुछ देर में अन्य अध्यापक लाठी-डंडे लेकर विद्यालय के कमरे तक पहुंचे। अध्यापकों ने घेरकर सांप को मार दिया। बाद में उसे मिट्टी में दबा दिया गया। प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने बताया कि सांप के मरने से बच्चों और शिक्षकों को राहत मिली।