फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की कागजी तैयारी पूरी

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की कागजी तैयारी पूरी

Sat, 01 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की कागजी तैयारी पूरी
कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की कागजी तैयारी पूरी
विज्ञापन

सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अपनी कागजी तैयारियों को पूरी करने में जुटा है। हालांकि यात्रा शुरू होने में महज पांच-छह दिन ही बचे हैं, मगर ज्यादातर तैयारी अधूरी ही पड़ी हैं। कांवड़ व्यवस्था के संबंध में शुक्रवार को विकास भवन के सभाकक्ष में बैठक में रूपरेखा तैयार की गई। इसमें पेड़ा की छंटाई से लेकर सड़कों के मरम्मत तक के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी पीके पांडेय ने नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों के आवागमन के मार्गों में प्रतिदिन सफाई , पेयजल की व्यवस्था करवाई जाए तथा स्ट्रीट लाइट ठीक रखी जाए। बिजली निगम को सभी ट्रांसफार्मर पर बैरिकेडिंग और लूज तारों की खिंचाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर की पटरियों तथा यमुना नदी के पास फिसलने अथवा बहने वाली जगहों की बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगवाने को कहा। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि शराब की दुकानें निर्धारित समय के पश्चात खुलने न दी जाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि चिकित्सा राहत केन्द्र बनाए गए हैं और वहां पर चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाए। डीएम ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने को कहा। पूर्ति अधिकारी को दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा करवाने, आरटीओ को वाहनों आदि की जांच तत्काल शुरू करने को कहा। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा पुलिस शिविरों में अश्लील नृत्य न होने दे। डीजे ले जाना व बजाना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी शिविर मार्ग पर लगने न दिया जाए। शिविर के आस-पास चाय के स्टाल में चाय के साथ अंडे आदि नानवेज जैसी कोई चीज न रखने दी जाए। केवल छह इंच का त्रिशूल एवं 8 फीट तक की कांवड़ को छोड़कर लाठी, डंडे, स्टिक, बेसवाल बैट एवं बडे़ आकार के त्रिशूल की बिक्री एवं कांवड़ियों द्वारा इन्हें लेकर चलने न दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, एडीएमई एसके दूबे, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, अमित आसेरी, सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष व संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित कांवड़ संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed