फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   41 health workers including 22 CHOs transferred to other districts

Saharanpur News: 22 सीएचओ समेत 41 स्वास्थ्य कर्मियों का गैर जनपदों में स्थानांतरण

Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
41 health workers including 22 CHOs transferred to other districts
सहारनपुर। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 22 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) समेत 41 संविदा एएनएम-स्टाफ का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है। स्थानांतरण होने के बाद रिलीव होने के लिए रोजाना सीएचओ और स्वास्थ्यकर्मी सीएमओ कार्यालय में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 297 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। इनके सापेक्ष 270 सीएचओ की तैनाती हैं। इनके तैनात होने से स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों मिशन निदेशक ने प्रदेशभर में तैनात सीएचओ समेत अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का गैर जनपद स्थानांतरण का आदेश जारी किया। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े 22 सीएचओ समेत 41 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सीएचओ और स्वास्थ्य कर्मियों को रिलीव करना शुरू कर दिया है। अब 31 सीएचओ और स्वास्थ्यकर्मी रिलीव किए जा चुके हैं, जबकि अन्य जनपदों से 10 सीएचओ-स्वास्थ्यकर्मी आ भी गए।
विज्ञापन

------
वर्जन
जिले से जितने सीएचओ-स्वास्थ्य कर्मियों का स्थानांतरण हुआ है, उतने ही अन्य जनपदों से आ भी रहे। आदेश के अनुसार सभी को रिलीव किया जा रहा है।

डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed