{"_id":"69b5b28d09eb27d00f008527","slug":"40000-cylinders-delivered-in-three-days-yet-consumers-queue-up-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-171276-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन दिन में 40 हजार सिलिंडर हुए डिलीवर, फिर भी कतार में उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन दिन में 40 हजार सिलिंडर हुए डिलीवर, फिर भी कतार में उपभोक्ता
Sun, 15 Mar 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गैस सिलिंडर रिफिल कराने के लिए उपभोक्ताओं की परेशानी पांचवें दिन भी कम नहीं हुई। एजेंसी पर उपभोक्ता गैस बुक कराने और बुक कराई गई गैस की पर्ची लेने के लिए पहुंच रहे हैं। तीन दिन में करीब 40 हजार सिलिंडरों की आपूर्ति उपभोक्ताओं को की गई है। इसके बाद भी उपभोक्ता कतार में हैं। प्रशासन लगातार आमजन से परेशान न होने की अपील कर रहा है।
महानगर से लेकर गैस सिलिंडर की किल्लत से हर कोई आजिज है। एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी गैस बुकिंग को लेकर आ रही है। कई उपभोक्ताओं का रजिस्टर्ड नंबर बंद हो गया है, साथ ही उनकी बुकिंग किताब भी नहीं मिल पा रही। ऐसे में उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई उपभोक्ता ऐसे भी रहे, जिनका गैस सिलिंडर बुक होने के साथ ही डिलीवरी भी हो गई, लेकिन उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिला। अब उन्हें 25 दिन का इंतजार करने के लिए बोला जा रहा है।
गैस सिलिंडर की किल्लत ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आमजन अपना काम धंधा छोड़कर गैस बुकिंग की लाइन में लगे हैं। एक साथ ही बुकिंग नंबरों पर कॉल की बाढ़ आने से सर्वर भी बीच-बीच में धोखा दे रहा है। कंपनियों की ओर से वैकल्पिक नंबर भी जारी किए गए हैं। उपभोक्ता मोबाइल लेकर घरों पर गैस बुक करने के लिए बैठे हैं, लेकिन गैस बुक नहीं हो पा रही है। कई लोग रात के समय गैस बुकिंग नंबर पर कॉल कर रहे हैंं।
विज्ञापन
- प्रशासन कर रहा लगातार आपूर्ति का दावा
प्रशासन का दावा है कि सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त संख्या में गैस मौजूद है। जिले में लगातार फिलिंग प्लांट से गैस की आपूर्ति हो रही है। इसके साथ ही आपूर्ति विभाग की टीमें भी लगातार क्षेत्र में रहकर स्टॉक आदि की निगरानी और निरीक्षण कर रही है। प्रशासन लगातार आमजन से परेशान न होने की अपील कर रहा है। पिछले तीन दिनों में जिलेभर में 40,640 सिलिंडर की आपूर्ति हुई है। इसमें 11 मार्च को 8,259 सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। अगले दिन 12 मार्च को यह संख्या बढ़कर 13,680 हो गई। शुक्रवार को जिलेभर में 18,701 उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर विक्रय किए गए।
- बोले उपभोक्ता
- अनिल धीमान ने बताया कि ऑनलाइन गैस बुक नहीं हो पाई। इसके बाद बुक कराने के लिए गैस एजेंसी पहुंचे हैं। गैस को लेकर सभी लोगों को परेशानी हो रही है। जल्द ही स्थितियां सामान्य हो, तो राहत मिले।
- शिव नारायण ने बताया कि गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है। आमतौर पर गैस बुकिंग नंबर पर कॉल करने के बाद गैस बुक हो जाती है, लेकिन इस बार गैस बुक नहीं हुई। ऐसे में एजेंसी आना पड़ा।
- सुनील ने बताया कि गैस नहीं मिल रही है। गैस सिलिंडर लेने के लिए बुकिंग कराने आया हूं। ऑनलाइन गैस बुक हो जाए, तो गैस एजेंसी पर नहीं आना पड़ेगा। सभी लोग अपना-अपना काम छोड़कर आए हैं।
- अशोक कुमार ने बताया कि एजेंसी वाले कहते हैं कि ऑनलाइन बुक कराए, लेकिन गैस बुक नहीं हो रही है। ऐसे में परेशान होकर एजेंसी आना पड़ा है।