फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   40 thousand pills of intoxication found in raid on medical store

मेडिकल स्टोर पर छापे में मिली नशे की 40 हजार गोलियां

Fri, 24 Dec 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
40 thousand pills of intoxication found in raid on medical store
गंगोह। कोतवाली पुलिस ने नशे की गोलियां ले जा रहे युवक की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारते हुए नशे की चालीस हजार गोलियां बरामद की हैं। मेडिकल स्टोर संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम यमुना नदी दौलतपुर घाट पर चेकिंग के दौरान एसआई रणपाल सिंह ने मनीष निवासी गढ़ी थाना इंद्री करनाल को नशीली गोलियों के साथ पकड़ा। पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह उक्त गोलियां गंगोह नगर के चौधरी मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाया है। इसके बाद पुलिस ने औषधि निरीक्षक संदीप चौधरी को लेकर उक्त मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। औषधि निरीक्षक की जांच में मेडिकल स्टोर से करीब चालीस हजार नशे की गोलियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि उक्त गोलियां केवल रजिस्टर्ड चिकित्सक के पर्चे पर ही निर्धारित मात्रा में दी जा सकती हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक रवि को हिरासत में लिया गया। रवि ने पूछताछ में बताया कि वह क्षेत्र में इन गोलियों को सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मनीष और रवि के खिलाफ संबधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed