{"_id":"6050f2968ebc3e590b34490e","slug":"40-lakh-stolen-from-bjp-leader-s-house-saharanpur-news-mrt5301346126","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर से 40 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के घर से 40 लाख की चोरी
विज्ञापन
शादी में गया था परिवार, नौकर ने रात में दिया वारदात को अंजाम
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस ने की पड़ताल
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला ज्वाला नगर में नौकर ने भाजपा नेता के घर 40 लाख रुपये की चोरी की। परिवार शादी समारोह में गया था। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और डॉग स्क्वॉड बुलाकर भी छानबीन कराई। पीड़ित ने आरोपी नौकर के खिलाफ तहरीर दे दी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्वालानगर निवासी केएल अरोड़ा भाजपा नेता और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक के अलावा उद्यमी है। केएल अरोड़ा ने बताया कि सोमवार रात उनके भतीजे की शादी थी और पूरा परिवार शादी समारोह में गया था। मंगलवार को सुबह के समय जब घर लौटे तो मकान का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी और लाकर के ताले टूटे पड़े मिले। सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चला कि उनके घर के नौकर दिनेश ने रात में करीब डेढ़ बजे अलमारी और लाकर के ताले तोड़कर तीन लाख रुपये नगदी और करीब 37 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद आरोपी भाग गया।
पता लगते ही नगर कोतवाली इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड को भी बुलाकर छानबीन कराई। सीओ प्रथम चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पुलिस जल्द आरोपी को पकड़कर सामान और नकदी बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
एक साल पहले ही नौकरी पर रखा था, पुराना नौकर भी फरार
सहारनपुर। आरोपी दिनेश नेपाल का रहने वाला है, जो केएल अरोड़ा के घर खाना बनाने का कार्य करता था। उसको एक साल पहले ही नौकरी पर रखा गया था। पुराने नौकर ने ही उसे रखवाया था, वारदात के बाद से पुराना नौकर भी फरार है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों नौकरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।