शाकंभरी। घाड़ क्षेत्र में पेयजल के लिए 40 नई पेयजल इकाई का जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक नरेश सैनी ने बताया कि विगत सरकार द्वारा पेयजल इकाइयों के निर्माण हेतु प्रस्ताव मांगे गए थे जिसके परिप्रेक्ष्य में उनके द्वारा 60 ग्रामों के प्रस्ताव भेजे गए थे। इनमें से मुजफ्फराबाद ब्लॉक में 24 नई इकाइयां तथा साढ़ौली कदीम ब्लॉक में 16 नई पेयजल इकाइयां बनने के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनका निर्माण कार्य जल्दी शुरू हो जाएगा। इनके निर्माण में बेहट विधानसभा में पेयजल की समस्या से काफी राहत मिलेगी जो क्षेत्र छूट जाएगा उसमें भी जल्द पर्याप्त पेयजल की समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया की मुजफ्फराबाद ब्लॉक के ग्राम दतौली मुगल, करौंदी कलसिया बाबैल बुजुर्ग, बडेढ़ी, कमालपुर, नगला, बाबैल खुर्द, रंडोल, बहेड़ा कलां, साढ़ौली कदीम ब्लॉक के गांव मरवा, रतनपुर, कल्याणपुर, टोडरपुर, अब्दुल्लापुर, माजरा, लोदीपुर, रूहालका, दबकोरा, नानौली, शफीपुर आदि गांवों में पेयजल इकाइयों का जल्दी निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि पुरानी जर्जर हो चुकी पेयजल इकाइयों की क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत के लिए भी उनके द्वारा पिछले सप्ताह जल शक्ति मंत्री एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया था। जिसके लिए जल्द ही शासन स्तर से धनराशि आवंटित हो जाएगी।