फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   35-year-old man shot himself, dies

35 वर्षीय युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर

Sun, 23 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
35-year-old man shot himself, dies
नानौता (सहारनपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक ने गोली मार कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। । गांव टिकरौल निवासी 35 वर्षीय सिद्धराज पुत्र वीर दमन ने रविवार की देर शाम करीब सात बजे अपने घर की गैलरी में खड़े होकर सिर में गोली मार ली। इससे सिद्धराज गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। गोलीकी आवाज सुनते ही परिजनों सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल सिद्धराज को सीएचसी पर लाया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। एसपी देहात ने बताया कि देर शाम युवक की मौत हो गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिएभेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने बताया कि युवक द्वारा खुद को गोली मारने के मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस युवक द्वारा प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। हथियार क्या था ये भी जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed