फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   35 nomination papers submitted for 11 posts including the chairman

Saharanpur News: सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव

Tue, 13 Dec 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
35 nomination papers submitted for 11 posts including the chairman
दीवानी कचहारी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन करते ठाकुर बिशंबर सि? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अधिवक्ता एसोसिएशन के प्रतिष्ठा पूर्ण वार्षिक चुनाव में मंगलवार को अध्यक्ष समेत 11 पदों के लिए 35 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच ने सभी पदों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। महासचिव पद पर दो निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट के अरविंद कुमार शर्मा, प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के आशुतोष गुप्ता, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के राजीव कुमार त्यागी ने नामांकन दाखिल किया। महासचिव पद पर पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसमें ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट के मुनव्वर आफताब, प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के प्रदीप कुमार सैनी, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के सतीश कुमार के अलावा पालम राणा, कमल कुमार ने निर्दलीय के तौर पर महासचिव पद पर नामांकन किया।
विज्ञापन

ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव त्यागी, सह सचिव के दो पदों पर सौरभ जैन, कुलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार सैनी, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर विनोद कुमार और अरुण कुमार सिंह, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर आकाश शर्मा व निशा रानी ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिशील अधिवक्ता मंच से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दीपक तिवारी, सह सचिव के दो पदों पर विराट कनौजिया, सचिन कश्यप, कोषाध्यक्ष पद पर धीरज शर्मा, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर ऋषिपाल और राजेश कुमार, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर हर्षित चौधरी और कुमारी नाजिया ने नामांकन किया।
प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रेखा रानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रचित गर्ग, सह सचिव के दो पदों पर जमाल साबरी और गौरव दीक्षित, कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश सहगल, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के लिए रतीश मोहन शर्मा व दिनेश कुमार त्यागी, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर सोनिया रानी और सुमुख रागिनी ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन पत्र दाखिल करने वालों के साथ मुख्य रूप से ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर, नितिन शर्मा, राजेंद्र चौहान, राशिद जमील, अनवार अहमद, सिद्धार्थ शंकर त्यागी, चौधरी रणधीर सिंह, अशोक पुंडीर, चौधरी जानिसार, अरुण, कपिल, सुरेंद्र दीक्षित, आदित्य सिंह, नीरज तिवारी आदि उपस्थित थे। मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा, अक्षय मित्र वत्स, नीरज सैनी, राजकुमार राठौर ने बताया की नामांकन पत्रों की जांच और नामांकन वापसी बृहस्पतिवार यानि आज होगी। 16 दिसंबर को मतदान होगा तथा 17 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

दीवानी कचहारी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन करने जाते प्रगतिशील ?

दीवानी कचहारी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन करने जाते प्रगतिशील ?- फोटो : SAHARANPUR

दीवानी कचहारी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन करने जाते प्रगतिशील ?

दीवानी कचहारी में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन करने जाते प्रगतिशील ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed