{"_id":"6793e42bcde343f10707c20d","slug":"349-tb-patients-found-in-23-days-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-141093-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 23 दिन में मिले टीबी के 349 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 23 दिन में मिले टीबी के 349 मरीज
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 दिन का विशेष टीबी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक टीबी के 349 मरीज मिल चुके हैं, जबकि एक लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों का इलाज शुरू हो गया है।
जिले को टीबी रोग मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में विभाग की ओर से एक जनवरी से 100 दिन का टीबी अभियान चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इनके अलावा शहरी क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी, आवास विकास और मानव मंदिर में भी शिविर लगाकर टीबी मरीजों को देखा गया।
60 साल से अधिक उम्र, डायबिटीज, टीबी के पुराने मरीज और उनके परिवार के सदस्यों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि 100 दिन के विशेष अभियान में 23 जनवरी तक 1.33 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जबकि 349 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। इन सभी मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। इस जिले में करीब छह हजार टीबी मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है।