फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   32 villages included in the municipal corporation will get electricity from the city

नगर निगम में शामिल 32 गांवों को मिलेगी शहर से बिजली

Fri, 28 Oct 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
32 villages included in the municipal corporation will get electricity from the city
सहारनपुर। गांवों में बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम ने कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम की सीमा में आने वाले 32 गांवों में जल्द ही शहर से बिजली आपूर्ति होगी। इसको लेकर विद्युत निगम ने नए बिजलीघर और उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए 27.76 करोड़ रुपये बजट की मांग शासन से की है। इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में सहारनपुर नगर पालिका को नगर निगम घोषित किया गया था। उस समय नगर निगम का परिसीमन किया गया। निगम का दर्जा मिलने से लोगों को काफी उम्मीदें जगीं। निगम को शहर के आसपास के 32 गांवों को मिलाकर बनाया गया था, लेकिन अभी तक इन गांवों में ग्रामीण रोस्टर के अनुसार ही बिजली आपूर्ति हो रही है। उसमें भी कई बार कट लग जाते हैं। अब इन गांवों में शहरी रोस्टर के मुताबिक ही बिजली देने के लिए विद्युत निगम ने कमर कसी है। नया बिजलीघर बनाने और 33/11 केवी के उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए विद्युत निगम ने 27 करोड़ 76 लाख रुपये का बजट बनाया है। इस बजट का प्रस्ताव शासन में भेज दिया गया है। अब शासन स्तर से बजट मिलते ही नगर निगम की सीमा में आने वाले 32 गांवों में शहर से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ये हैं नगर निगम में शामिल गांव
बादशाहपुर, रामनगर, नयागांव, पिंजौरा, मवीखुर्द, सांवलपुर नवादा, ताहरपुर, मवीकलां, कुम्हारहेड़ा, सड़क दूधली, दाबकी जुनारदार, मोहम्मदपुर माफी, मुल्लापुर मजबता, चिरूकी, हसनपुर कदीम, हसनपुर मजरा ताहरपुर, मिलक वजीउद्वीनपुर, भट्ठा कॉलोनी, दरा शिवपुरी, फतेहपुर जट, गलीरा, बाग कलालान, माहीपुरा, चकहरेटी, दरा मिलकाना, चकदेवली, मढ़, चकसराय भारती चंद, दरा अली स्वाद बैरून, दरा कोटतला स्वाद बैरून, हलालपुर, मानकमऊ, खत्रीवाला, फतेहपुर जट।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बेहतर बिजली आपूर्ति हो, इसके लिए विद्युत निगम की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। हमने नगर निगम में शामिल होने वाले 32 गांवों में शहर क्षेत्र से बिजली देने के लिए शासन से 27.76 करोड़ रुपये के बजट की मांग की है।
- एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed