फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अरशद मदनी से मिले चंद्रशेखर, बंद कमरे में हुई बात

अरशद मदनी से मिले चंद्रशेखर, बंद कमरे में हुई बात

Wed, 19 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अरशद मदनी से मिले चंद्रशेखर, बंद कमरे में हुई बात
देवबंद(सहारनपुर)। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने मंगलवार को समर्थकों के साथ जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच बंद कमरे में वार्ता हुई। उनके बीच किस मामले पर बातचीत हुई, इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया।
विज्ञापन

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर मंगलवार की शाम करीब 4.35 बजे समर्थकों के साथ जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। कमरे से बाहर निकले चंद्रशेखर को मौलाना मदनी उनकी कार तक छोड़कर आए। इस दौरान चंद्रशेखर मीडिया से बचते रहे। हालांकि वह कुछ सेकेंड के लिए मीडिया से मुखातिब हुए और कहा कि शोषित, वंचित और कमजोर तबके के लोग एक साथ हैं। मौलाना मदनी से मुलाकात पर चंद्रशेखर ने कहा कि वे केवल यहां मुलाकात करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं, जबकि मौलाना अरशद मदनी से जब चंद्रशेखर से वार्ता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं कोई सियासी आदमी नहीं हूं। वो मुझसे मिलने आए थे और मुलाकात करके चले गए। मेरी चंद्रशेखर से किसी मुद्दे पर बात नहीं हुई है। चंद्रशेखर की मौलाना मदनी से मुलाकात को लेकर खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पूरी तरह चौकन्ना रहे। इस दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया, दीपक बौद्ध, मुफ्ती अहमद गौड़, सुशील जायसवाल, अजय गांधी, तौफीक जग्गी, विनय रतन, वी. नौटिहाल, प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड महक सिंह, मौलाना असदुल्लाह अजमेरी, सुमित सम्राट एड., बालक राम, जावेद, असलम, मौलाना कमर इलाही, डा. वली मोहम्मद, सलमान चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed