{"_id":"5b902578867a557e8327b55f","slug":"31536173432-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में दौड़ा एचटी करंट, लाखों के उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में दौड़ा एचटी करंट, लाखों के उपकरण फुंके
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। मंगलवार की रात एलटी लाइन पर एचटी का तार गिरने के बाद फतेहपुर सीएचसी में करंट दौड़ गया। इससे सप्लाई केबिल सहित लाखों रुपये के उपकरण फुंक गए। रात के साथ बुधवार को दिनभर विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। इससे भर्ती रोगियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
रात करीब 11 बजे फतेहपुर भादो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ट्रांसफार्मर से अंदर परिसर में आ रही एलटी लाइन पर एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया। इसके बाद जोरदार धमाकों के साथ मैन बोर्ड और केबिल में आग लग गई। धमाके की आवाज सुन कर एकबारगी भरती रोगियों में भी अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने किसी तरह मैन बोर्ड में लगी आग बुझाई। वरना हादसा हो सकता था। एचटी लाइन का करंट आने से केबिल, मैन सप्लाई बोर्ड, डीप फ्रिजर, एसी, पंखे, ट्यूब लाइट सहित बिजली उपकरण फुंक गए। करीब दो लाख रुपये से ऊपर का नुकसान बताया जा रहा है। सीएचसी इंचार्ज डा नवदीप गुप्ता ने बताया कि सीएचसी का ट्रांसफार्मर परिसर में से बाहर सड़क किनारे रखा हुआ है। पावर कार्पोरेशन से कई बार अनुरोध किया जा चुका है कि इसे अंदर रखवा दिया जाए ताकि हादसों की पुनरावृत्ति न हो। एक साल पूर्व भी एचटी का तार टूट कर गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। उन्होंने बताया कि वे नुकसान की भरपाई के लिए पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों को लिख रहे हैं। लाइन ठीक कराई जा रही है उसके बाद जनरेटर से आपूर्ति बहाल की जाएगी।
उधर फतेहपुर बिजलीघर के एसडीओ का कहना था कि वे मामले की जांच कराएंगे। यदि सीएचसी का ट्रांसफार्मर बाहर रखा हुआ है तो उसे परिसर के अंदर रखवाया जाएगा।