फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिनभर रुक रुककर होती रही बारिश, शहर में जलभराव

दिनभर रुक रुककर होती रही बारिश, शहर में जलभराव

Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
दिनभर रुक रुककर होती रही बारिश, शहर में जलभराव
सहारनपुर। दिनभर रुक रुककर होती रही बारिश से मौसम में ठंडक रही। बारिश की वजह से शहर की सड़कें और गलियों में जलभराव रहा, जिसकी वजह से लोगों को निकलने में परेशानी रही। बारिश की वजह से बाजारों में भी कम ही ग्राहक पहुंचे, जिसकी वजह से त्योहार पर भी दुकानदार खाली बैठे नजर आए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मौसम साफ था और धूप निकल रही थी, मगर दस बजे तक मौसम पूरी तरह बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट की बारिश के बाद दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। इसकी वजह से ज्यादातर लोगों ने रविवार की छुट्टी घरों में ही रहकर मनाई। बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ। शारदानगर में फाटक के पास सड़क पर जलभराव से राहगीरों को परेशानी रही। ओजपुरा, नवीननगर, हसनपुर, गढ़ी मलूक, नूरबस्ती, माधोनगर और पुराने शहर की अनेक कॉलोनियों में जलभराव रहा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम के समय भी आसमान बादलों से पूरी तरह घिरा हुआ था और हल्की बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed