{"_id":"5b8aeba742c792466049bd06","slug":"31535830951-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
सहारनपुर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम तथा राफेल विमान डील में घोटाले का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेसियों ने शनिवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गुरुद्वारा रोड पर इकट्ठा हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले करते हुए प्रदर्शन किया। प्रवीण चौधरी ने सरकार पर जनविरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई लगातार बढ़ रही है। अर्चित जैन ने सरकार पर तेल कंपनियों के साथ साठगांठ रखने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है, जो अब केंद्र में बदलाव चाहती है। प्रदर्शनकारियों में गणेशदत्त शर्मा, अशोक सैनी, अमित काम्बोज, विजय शर्मा, गुलफाम अंसारी, नसीब खान, गौरव वर्मा, राजीव बत्रा, जावेद राना आदि शामिल रहे।
---------------------------------
केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगी कांग्रेस
जिला कांग्रेस कमेटी ने केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का निर्णय लिया है। शनिवार को हुई पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शशि वालिया ने कहा कि कांग्रेस राजीव गांधी राहत फंड के जरिए केरल के बाढ़ पीड़ितों तक आर्थिक मदद पहुंचाएगी। उन्होंने कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता से अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने की अपील की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नौ सितंबर को घंटाघर पर शिविर लगाएगी। इसमें पहुंचकर लोग मदद कर सकते हैं। बैठक में देवेंद्र राणा, अजय त्यागी, ओमपाल, संजय पंवार, मजहर सिद्दीकी, जादोराम, सुखविंदर शर्मा इमरान कुरैशी, संजीव कौशल, गणेशदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----------------------------------
दलित उत्पीड़न का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सतपाल सिंह बर्मन के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सतपाल सिंह बर्मन ने देश भर में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें बनी हैं, तब से देश भर में दलितों के साथ मारपीट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। अब ऐसी घटनाओं पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। यदि शासन और प्रशासन दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम रहता है तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी। बैठक में मेनपाल, सुभाष, रामसिंह, मनोज गौतम, अनिल गौतम, रामपाल, कर्म सिंह, विनोद, सुरेश आदि मौजूद रहे।