फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नशाखोरी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

नशाखोरी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन

Sun, 19 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नशाखोरी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
नशाखोरी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन


चिलकाना। नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर महिलाओं ने चिलकाना थाने पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांवों में अवैध शराब के साथ ही अन्य नशीली चीजें बेची जा रही हैं। इसके चलते लोग नशाखोरी के शिकार हो रहे हैं। नशे में उनके पति और अन्य पुरुष घर की महिलाओं और बेटियों के साथ मारपीट करते हैं। इसलिए क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाया जाए।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे चिलकाना क्षेत्र के गांव सीकरी कलां की महिलाएं थाना चिलकाना पहुंची। थाना चिलकाना पर प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने बताया कि गांव सीकरी में अवैध शराब का कारोबार धडल्ले से चल रहा है। कुछ लोग अवैध रुप से सुबह से ही शराब बेचने का कार्य कर रहे है। यह शराब गंाव के बडे तथा बच्चे खुलेआम खरीद रहे है तथा पी रहे है। जिसके चलते युवाओं का भविष्य अन्धकारमय हो रहा है, वहीं उनके पति अवैध शराब को पीकर प्रतिदिन उनके साथ मारपीट कर उत्पीडन कर रहे है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस मामले की पहले भी पुलिस ने शिकायत की गई है, लेकिन शराब मफियाओं की साठगांठ के चलते माफिया बच निकलते है। महिलाओं ने बताया कि गांव के ही एक धार्मिक स्थल के पास खाली पडी जमीन पर कुछ असामाजिक तत्व जुआ खेलते है तथा आपस में झगडा करते है, जिस कारण गांव की शान्ति भंग होने का खतरा बना है। महिलाओं ने चिलकाना पुलिस से अवैध शराब की बिक्री तथा जुआ खेलने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में मांगी, सुरेशो, मेशो, गीता, कौशल, करेशनी, कुसुम, अनिता, ललिता, पारो, राज्जो, मंजू, सिया, माया, अनारकली, शकुन्तला, कलावती, विमला, अंजु सहित अन्य शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed