फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए दिन भर रही सीमाएं सील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए दिन भर रही सीमाएं सील

Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए दिन भर रही सीमाएं सील
सहारनपुर/सरसावा/बड़गांव। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सहारनपुर की सीमा में घुसने से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सीमाएं सील कर दीं। पुलिस ने सहारनपुर की सीमा में घुसने वाले एक-एक वाहन की चेकिंग की। जिला कारागार के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहारनपुर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का दावा था कि अरविंद केजरीवाल सहारनपुर पहुंचेंगे। सुबह चार बजे से ही पुलिस एवं प्रशासन ने सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी। जिले की पुलिस के अलावा आसपास के जिलों एवं गाजियाबाद, नोएडा सहित कई जिलों की पुलिस को लगाया गया। सहारनपुर में प्रवेश के सभी रास्तों पर कड़ी चेकिंग करा दी गई, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यक्रम रद्द कर दिया था और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य योगेश दहिया ने इसकी सूचना भी प्रशासन को दे दी थी। फिर भी प्रशासन को यकीन नहीं हुआ और डर लगा रहा कि कहीं पुलिस और प्रशासन को चकमा देकर अरविंद केजरीवाल सहारनपुर न पहुंच जाए। पुलिस और प्रशासन को सबसे बड़ा डर जेल पहुंचकर चंद्रशेखर से मुलाकात को लेकर रहा। जिसके लिए जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की टीम जेल पर डटी रही। सरसावा में यूपी-हरियाणा सीमा पर सुबह चार बजे से ही पुलिस पहुंच गई और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती का आलम ये था कि कोई भी वाहन बिना चेकिंग के नहीं निकल सका। यमुना पुल पर सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर ने वाहन चेकिंग की कमान स्वयं संभाल रखी थी तथा हरियाणा की ओर से आने वाले प्रत्येक वाहन को बारीकी से चेक कराया गया। दोपहर में अफवाह फैली की केजरीवाल अपने आवास से दो घंटे से कहीं निकले हुए हैं तो पुलिस और चौकन्नी हो गयी।
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र में भी दूसरे जिले की सीमाओं को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। बड़गांव थाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक से लेकर जड़ौदा पांडा चौकी, सर्विस रोड, महेशपुर शब्बीरपुर मार्ग, अंबेहटा चांद मार्ग समेत सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर बाद जब केजरीवाल को दिल्ली में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए टीवी चैनलों पर देखा गया तब जाकर प्रशासन की जान में जान आयी। हालांकि देर शाम तक पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
-- अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए कराई गई चेकिंग
पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम को प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी है। जिस कारण सीमाओं पर चेकिंग कराई गई है।

----------
-- अब 28 को आएंगे आप के बड़े नेता
सहारनपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य योगेश दहिया ने बताया कि 17 अगस्त का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बजाय 28 अगस्त को राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, लोकसभा सांसद भगवत मान, राज्य सभा सांसद डाक्टर सुशील गुप्ता, दिल्ली के विधायक अहमतुल्ला, अलका लांबा, सरिता सिंह, राखी बिड़ला और सौरभ भारद्वाज सहारनपुर पहुंचेंगे। सभी नेता सुबह साढ़े 9 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वह शाकंभरी पीठ जाएंगे। दोपहर को शहीदे आजम भगत सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। शाम को देवबंद दारुल उलूम एवं माता बाला सुंदरी पीठ जाएंगे। अन्य संगठनों से वार्ता करेंगे और रात को सहारनपुर में ही रुकेंगे। 29 अगस्त को सुबह 8 बजे गांधी पार्क से पदयात्रा शुरू ही जाएगी जो शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई रामपुर मनिहारान होते हुए नोएडा तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed