{"_id":"5b71d34742c79233d61bcae5","slug":"31534186311-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एक सप्ताह में करेंगे 300 गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एक सप्ताह में करेंगे 300 गांवों का दौरा
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
डीएम एक सप्ताह में करेंगे 300 गांवों का दौरा
सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण में लापरवाही मिलने पर ग्राम प्रधानों और सचिवों पर कार्रवाई होगी। सर्वेक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने मोर्चा संभाल लिया है। डीएम एक सप्ताह में 300 ग्रामों को निरीक्षण करेंगे। जहां पर भी खामी मिलेगी, उस ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिव के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत केंद्र सरकार की टीम जिले की ग्राम पंचायतों में भौतिक सर्वेक्षण कर रही है। स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को लेकर आनलाइन रिपोर्ट दी जा रही है। टीम ने स्थानीय अधिकारियों से किनारा किया हुआ है। सर्वेक्षण शुरू होने से पहले ग्राम प्रधानों और सचिव संबंधित सभी कर्मचारियों को अधिकारियों सजग किया था और लापरवाही न बरतने ताकीद की थी। इसके लिए प्रशासन ने व्हाट्सअप ग्रुप भी बना रखा है। इसमें ग्राम प्रधानों, सचिवों और ग्रामीणों को जोड़ा गया है।
विभागीय सूत्र बताते हैं जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में से आधे से अधिक की अच्छी रिपोर्ट मिल रही है। लेकिन कई ग्राम पंचायतों में लापरवाही सामने आ रही है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मोर्चा संभाल लिया है। इस सप्ताह डीएम जनपद के तीन सौ गांवों का दौरा करेंगे। उनके साथ जिला पंचायत विभाग की टीम रहेगी। जिन ग्राम पंचायतों में खामियां सामने आ रही है, उनके प्रधानों और सचिवों की सूची तैयार की जा रही है और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि टीम ग्रामों में सर्वेक्षण कर रही है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कुछ शिकायत मिली हैं। वह खुद इस सप्ताह 300 ग्रामों का दौरा करेंगे, जहां भी खामी मिलेगी, उसके ग्राम पंचायत के प्रधान और ग्राम सचिव के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।