{"_id":"5b5b6e2e4f1c1b6f668b5c8c","slug":"31532718638-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, तालाब बनी सड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, तालाब बनी सड़के
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। भारी बारिश के चलते देवबंद में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई जगहों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। खेत खलियान भी बारिश से लबालब भर गए हैं। बारिश जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
देवबंद में भी पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। नगर के इंडस्ट्रियल स्टेट, दारुल उलूम रोड, भायला रोड, मोहल्ला नेचलगढ़, शास्त्री चौक, सरकारी अस्पताल और मेन बाजार आदि में एक से डेढ़ फीट तक पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश के चलते बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। सिर्फ जरूरी कामकाज के लिए ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। अधिकांश लोग अपने घरों में ही कैद हैं। तहसीलदार आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि नागल क्षेत्र में एक-दो कच्चे मकानों की गिरने की सूचना मिलने पर लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। वहीं, नालों से गंदगी निकलकर सड़कों आ जाने से रपटन हो गई है जिसमें कई बाइक सवार फिसल गए। बारिश ने नगरपालिका के सफाई व्यवस्था के दावों की पोल भी खोलकर रख दी है। उधर, लगातार हो रही बारिश से तापमान चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतन 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वेधशाला में शुक्रवार को 50 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। प्रयोगशाला इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि मौसम में आर्द्रता का प्रतिशत 90 से ऊपर है जो और भारी बारिश का संकेतक है।