फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यापारियों ने की व्यापारिक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग

व्यापारियों ने की व्यापारिक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग

Wed, 11 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने की व्यापारिक कल्याण बोर्ड के गठन की मांग
सहारनपुर। व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन और पेंशन एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने मंगलवार को डीएम आलोक कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कुछ गलत नीतियों और कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के चलते आज व्यापारी समाज परेशान है।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, हस्तशिल्प उद्योग के प्रांतीय अध्यक्ष जुनैद खान और युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भारत कर्णवाल ने कहा कि व्यवस्था की खामियों के चलते आज व्यापारी बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों पर पहले ही जटिल कानून लाद दिए गए हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में व्यापार मंडल ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए व्यापारिक कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित करने, दुर्घटना बीमा के साथ ही सामान्य बीमा सभी व्यापारियों और उनके परिवार को दिया जाए। उन्होंने 60 वर्ष आयु से व्यापारियों को उनके टैक्स के आधार पर पेंशन की व्यवस्था करने, किसान क्रेडिट कार्ड की तरह छोटे एवं मझौले व्यापारियों के लिए व्यापारिक क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था करने और खुमरान पुल पर तोड़ी गई दुकानों मालिकों को दस-दस लाख रुपये एवं एक-एक दुकान देने की व्यवस्था करने की मांग की। विनीत कर्णवाल, अनिल धारिया, अमित माहेश्वरी, ओमप्रकाश कंसल, ज्ञानचंद सचदेवा आदि ने भी विचार रखे। सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल, सरदार बलवीर सिंह छाबड़ा, सुुुभाष धमीजा, मो. हारून, शाहनवाज खान, आदिल खान, सुभाष मल्होत्रा, सन्नी मारवाह, राजीव भरतरी, अशोक भंडारी, मनमोहन नारंग, जगदीश पपनेजा, किशन गुप्ता, पंकज कालड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed