{"_id":"5b43b1664f1c1b77468b58b4","slug":"31531162982-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र हित में स्नातक की सीटें बढ़वाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र हित में स्नातक की सीटें बढ़वाने की मांग
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र हित में स्नातक की सीटें बढ़वाने की मांग
सहारनपुर। स्नातक में दाखिले के लिए भटक रहे अभ्यर्थियों की समस्या को देखते हुए सीटें बढ़ाने की मांग उठने लगी है। सोमवार को महाराज सिंह कॉलेज के छात्र संघ सचिव शुभम गोयल ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर यूनिवर्सिटी से छात्रों के हित में सीटें बढ़वाने की मांग उठाई।
शुभम गोयल ने प्राचार्य डॉ. एके डिमरी को बताया कि बीए, बीएससी में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं, मगर अब भी हजारों अभ्यर्थी दाखिले से वंचित हैं, जो सीटें बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। यदि सीटें नहीं बढ़ीं तो उक्त अभ्यर्थियों की पढ़ाई छुट जाएगी। ऐसे में कॉलेज को चाहिए कि वह यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर सीटें बढ़वाए। ऐसा न होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। उनके साथ नवदीप सैनी, अवध सैनी, जयंत, सरफराज, हर्ष शर्मा, वैभव शर्मा, ओसामा, शिराज, दानिश, रोहित, अमित आदि शामिल रहे।
पीजी की दूसरी मेरिट जारी, दाखिले आज से
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम वर्ष की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि मेरिट लिस्ट कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दी गई है। लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के दाखिले दस से 12 जुलाई तक सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक किए जाएंगे। संबंधित अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह पूरी तैयारी के साथ पहुंचकर दाखिले की प्रक्रिया में हिस्सा लें।