{"_id":"5b2d47e04f1c1bf36e8b966c","slug":"31529694176-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर बंद कर किया अवैध निर्माण, नोटिस हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटर बंद कर किया अवैध निर्माण, नोटिस हुआ जारी
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किया है। यह निर्माण खाताखेड़ी क्षेत्र में शटर डालकर किया जा रहा था। प्राधिकरण ने कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। उधर, सवाल यह है कि प्राधिकरण शहर भर में चल रहे अवैध निर्माणों पर मौन क्यों है?
प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव डीपी सिंह ने बताया कि खाताखेड़ी में नव भारत हैंडीक्राफ्ट्स एंड फर्नीचर के सामने हाजी अहमद मलिक के द्वारा भूतल पर पूर्व निर्मित तीन दुकानों के हिस्से को तोड़ते हुए तथा अवैध निर्माण को छिपाने के उद्देश्य से शटर बंद किया गया था। कॉलम खड़े कर दो शोरूम का निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर निर्माण की स्वीकृति पत्र दिखाने को कहा, जिसको वे नहीं दिखा पाए। हाजी अहमद मलिक को नोटिस भेजकर उपस्थित होने के लिए कहा गया है। पक्ष नहीं रखने की स्थिति में निर्माण को ध्वस्त करने की चेतावनी दी गई है। उधर, शहर भर में हो रहे अवैध निर्माणों से प्राधिकरण ने मुंह फेरा हुआ है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि पुल खुमरान के पास बाजार में पुराने विशाल भवन को तोड़कर कॉलम खड़े कर बड़ी बिल्डिंग खड़ी की जा रही है। नवीन नगर में दो जगहों पर पुराने मकानों को तोड़कर नए मकान बनाए जा रहे हैं। नुमाइश कैंप में बड़े पैमाने पर निर्माण चल रहा है। हकीकत नगर में तिराहे पर पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनाया गया है। इतना ही नहीं, प्राधिकरण के दफ्तर से मुश्किल से 200 मीटर की दूरी पर करीब दो महीने पहले ही पुराने मकान को तोड़कर नया मकान तैयार किया गया। सवाल यह है कि प्राधिकरण अन्य अवैध निर्माणों पर गंभीरता क्यों नहीं दिखा रहा है।