{"_id":"5adf83f54f1c1b9d098b6459","slug":"31524597749-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू पंचायत
विज्ञापन
बेहट। भाकियू (अ) की मासिक पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसमें समस्याओं के शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की गई।
शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित भाकियू (अ) की मासिक पंचायत में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह ने कहा, कि किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी किसान अपने हकों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। तहसील अध्यक्ष देशराज तोमर ने कहा कि क्षेत्र के किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे है, यदि किसानों की समस्याओं को अनदेखा किया गया तो भाकियू (अ) आंदोलन करने को मजबूर होगी। पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, जिसमें टोडरपुर मिल चालू करवाए जाने, किसान आयोग का गठन कराने, गन्ना भुगतान ब्याज सहित देने, वृद्धावस्था पेंशन 5 हजार रुपये प्रति माह देने की मांग की गई। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों के निर्माण में हो रही धांधली की जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में मोतीराम चौहान, रफल सिंह कश्यप, हरेंदर सैनी, कंवरपाल, मोहम्मद इस्लाम, जय भगवान, सुरेन्द्र कांबोज, जयपाल सिंह, अनिल चौहान, इस्लाम आदि शामिल रहे।