फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दून वैली स्कूल का दबदबा

अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दून वैली स्कूल का दबदबा

Tue, 02 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दून वैली स्कूल का दबदबा
अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दून वैली स्कूल का दबदबा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में दून वैली स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कराटे व किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।

प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बताया कि 28 व 29 दिसंबर 2017 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में तीसरी ओपन साउथ एशियन कराटे व किक बाक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। चैंपियनशिप में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश व भारत के कई राज्यों के करीब 5000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस चैंपियनशिप में दून वैली स्कूल के पांचवीं कक्षा के अक्षित गर्व सिंह, इसी कक्षा के लक्ष्य भट्टाचार्य और दूसरी कक्षा के उदय राणा ने स्वर्ण पदक, पांचवीं कक्षा के मो. हमाम ने रजत पदक जबकि तीसरी कक्षा के मनु प्रताप सिंह व चौथी कक्षा के प्रियम ने कांस्य पदक जीता है। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने सभी का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed