{"_id":"5a49348c4f1c1b001c8bbdfa","slug":"31514747020-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय प्रभातफेरी आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय प्रभातफेरी आरंभ
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिवसीय प्रभातफेरी आरंभ
अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद। दशम पातशाही साहिब श्री गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार से पांच दिवसीय प्रभातफेरी आरंभ हो गई। रविवार सुबह प्रभात फेरी रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, कैलाशपुरम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, रेलवे रोड होते हुए दुर्गा कॉलोनी स्थित अमृत लाल भटेजा व धनंजय भटेजा के निवास पर पहुंची। जहां ज्ञानी गुरप्रीत सिंह, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह, बबनीश कौर, सन्नी सेठी, सिमरनजीत सिंह व चन्नी बेदी ने गुरवाणी का गायन कर संगतों को निहाल किया।
गुरुद्वारा कमेटी के प्रेस सचिव इंद्रपाल सिंह सेठी ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 4 जनवरी तक नगर में प्रभात फेरी निकली जाएगी। तीन जनवरी को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ प्रारंभ होंगे। पांच जनवरी को पाठ साहिब की समाप्ति उपरांत कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर बरताया जाएगा। इस मौके पर सेठ कुलदीप कुमार, प्रिंस कपूर,भोली मनचंदा, जसवंत सिंह, राजपाल सिंह, अमृत सिंह कपूर आदि मौजूद रहे।