{"_id":"5a05f6654f1c1b76678ba870","slug":"31510340197-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून हाईवे पर टैंकर पलटा, चार घंटे जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून हाईवे पर टैंकर पलटा, चार घंटे जाम लगा
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून हाईवे पर टैंकर पलटा, चार घंटे जाम लगा
छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दून हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में डाट मंदिर से पहले एक मोड़ पर खाली टैंकर के अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलटने से दिन भर जाम लगा रहा। इस जगह पर आवागमन वन वे होने के कारण दोपहर बाद से शाम तक वाहन रेंग कर ही निकलते रहे। इसके चलते दोनो तरफ तीन से चार किमी तक लंबी वाहनों की लाइनें लगी रही। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे देहरादून की ओर से आ रहा तेल का खाली टैंकर अनियंत्रित होकर डाट मंदिर से नीचे एक मोड़ पर सड़क के बीचोबीच पलट गया। शाम पांच बजे पुलिस ने क्रेन मंगवाई जिसके बाद टैंकर को हटवा कर साइड में कराया गया। तब जाकर आवागमन शुरू हो सका।