फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अनुपस्थित एक जोनल व आठ सेक्टर मजिस्ट्रेटों से मांगा स्पष्टीकरण

अनुपस्थित एक जोनल व आठ सेक्टर मजिस्ट्रेटों से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित एक जोनल व आठ सेक्टर मजिस्ट्रेटों से मांगा स्पष्टीकरण
सहारनपुर। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कांवड़ मार्ग पर निरंतर भ्रमण करते रहें तथा कहीं पर भी सड़क में गड्ढा होने, बिजली के तारों के लटकने आदि के बारे में संबंधित विभागों को तत्काल सूचना उपलब्ध कराए। बैठक में अनुपस्थित एक जोनल तथा आठ सेक्टर मजिस्ट्रेटों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्हें स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कांवड़ मेला शुरू होने से पूर्व मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त कर लें। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं को भी निर्देश दिेए कि कांवड़ मार्ग पर निरंतर भ्रमण के साथ जहां भी बिजली की समस्या हो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करें। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग के कैम्प लगाये जाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कांवड़ की तैयारियों के संबंध में डीएम पीके पांडेय ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आदेश दिए है कि वे निरंतर भ्रमणशील रहें। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर एक कंट्रोल रूम की स्थापना कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान माहिला कांवड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में सभी विभागों के जिम्मेदार अफसरों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया जाए। कांवड़ मार्ग में स्थापित कई स्थानों पर अभी तक बैरिकेडिंग नहीं लगी है। उन पर तत्काल बैरिकेडिंग करें। उन्होंने कहा कांवड़ मार्ग-नहर पटरी पर तत्काल साइन बोर्ड लगवाया जाए। उन्होंने कहा कि रूट डायवर्जन के अवसर पर वाहनों के मार्ग परिवर्तन के फ्लैक्स लगवाए जाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट के भ्रमण के साथ पुलिस अधिकारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा से कहीं भी कोई चूक नहीं होने दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित जिला विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी मुजफ्फराबाद, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड व पूर्वी यमुना नहर, सचिव मंडी समिति नानौता की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एसके दूबे, नगर निगम, विद्युत, लोक निर्माण, सिंचाई, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed