{"_id":"5957f9ef4f1c1bd4798b480f","slug":"31498937839-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव भक्तों की राह आसान करने को तैयार नहीं प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव भक्तों की राह आसान करने को तैयार नहीं प्रशासन
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवभक्तों की राह आसान करने को तैयार नहीं प्रशासन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा जल्द शुरू हो रही है। यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। मगर अभी तक केवल बैठकें ही हो रही हैं। धरातल पर सड़कों का एक गड्ढा तक नहीं भरा गया है। देहरादून रोड से सबसे अधिक शिव भक्त गुजरते हैं, मगर इसकी हालत सबसे खराब है। जगह-जगह बजरी उखड़ी हुई है, जिस पर नंगे पांव चलना आसान नहीं होगा।
देहरादून रोड से होकर कई राज्यों के शिव भक्त हरिद्वार जाते हैं। प्रत्येक वर्ष लाखों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। नेशनल हाईवे होने के बावजूद जनपद में इस मार्ग की हालत सबसे खराब है। अमर उजाला की टीम ने शनिवार को मार्ग का जायजा लिया। डॉ. अंबेडकर चौक पर ही सड़क जगह-जगह से टूटी मिली, जिसमें कई जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। राकेश केमिकल चौकी के पास से सड़क के दाईं ओर वाला हिस्सा पूरी तरह जर्जर मिला। सड़क में बजरियां निकल चुकी हैं। जिन पर पैदल चल पाना संभव नहीं है साथ में रिमाउंट डिपो के पास पेड़ों की शाखाएं, जिनमें बांस भी शामिल हैं सड़क पर झुकी हुई हैं। सड़क के दोनों ओर कच्चा होने की वजह से कीचड़ हुआ है। कहीं-कहीं गंदगी के ढेर भी मिले। डिवाइडर जगह-जगह से टूटा हुआ है। डिवाइडर के दोनों ओर मिट्टी जमा है। सड़क दूधली से आगे बाईं ओर नाले की सिल्ट निकालकर सड़क पर रखी गई है, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को भी परेशानी हो रही है। कुल मिलाकर शिवभक्तों के लिए सबसे बड़ी समस्या टूटी सड़क बनने वाली है, जिसको दुरुस्त बनाने के लिए कोई कदम अभी तक प्रशासन की ओर से नहीं उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनते ही प्रदेश की सभी सड़कों को 15 जून तक गड्ढामुक्त बनाने के आदेश जारी किए थे। हैरत की बात यह है कि देहरादून मार्ग जो वर्षों से जर्जर हालत में है। उसे गड्ढा मुक्त बनाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।