फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   31 people found corona infected in the district, 288 active patients

जिले में 31 लोगों कोरोना संक्रमित मिले, 288 एक्टिव मरीज

Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
31 people found corona infected in the district, 288 active patients
सहारनपुर। जनपद में रविवार को 31 लोग कोरोना संक्रमित आए। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10398 पर पहुंच गई है। इसके अलावा रविवार को 17 लोग कोरोना से ठीक हुए। वर्तमान में 288 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

रविवार को मिले संक्रमितों में दया शुगर मिल के सात, साल्हापुर के चार तथा कुराली, माजरी, पिलखनी, संबलहेड़ी, धनवा गंगोह, कैलाशपुरम कॉलोनी, बेहड़ा खुर्द, ऑफिसर कॉलोनी, साधारणसिर नागपाल, आवास विकास, पेपर मिल रोड, गांव सबदलपुर शिवदासपुर, साहबपुरा कोट, गुरुद्वारा रोड, शिव विहार कॉलोनी, सिटी एक्सटेंशन दिल्ली रोड, शाकंभरी विहार कॉलोनी, साहिबजी नगर, मोहल्ला मोहम्मद गौरी गंगोह, इस्लामनगर आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति शामिल है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि लोगों की लापरवाही की वजह से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। यदि किसी व्यक्ति को अपने भीतर कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो वह तुरंत कोरोना जांच कराए। उन्होंने जनपदवासियों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। साथ ही बेवजह बाजारों, शॉपिंग कॉप्लेक्स, मॉल, होटल, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर नहीं जाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed