फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30.75% candidates appeared for RO, ARO exam in the district

Saharanpur News: जनपद में 30.75 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी आरओ, एआरओ परीक्षा

Mon, 28 Jul 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
30.75% candidates appeared for RO, ARO exam in the district
जेवी जैन डिग्री कॉलेज से आरओ एआरओ की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्य​​र्थी
- परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए किए गए थे कड़े बंदोबस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आरओ, एआरओ परीक्षा से अभ्यर्थी काफी संख्या में अनुपस्थित रहे। कक्षों में करीब 70 फीसदी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं, क्योंकि परीक्षा देने के लिए मात्र 30.75 फीसदी ही अभ्यर्थी पहुंचे।
परीक्षा के लिए जनपद में 56 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 25,034 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए पहुंचना था। केंद्र और अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने तमाम बंदोबस्त किए थे। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती और पुलिस बल की मुस्तैदी सामान्य प्रक्रिया है, जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज के साथ ही ई-रिक्शा चालकों तक से सहयोग की अपील की थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर नजारा बदला हुआ था।
विज्ञापन

परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों की भीड़ कुछ खास नहीं थी। परीक्षा के बाद जब आंकड़ा सामने आया तो कम अभ्यर्थियों के पहुंचने का विचार यकीन में बदल गया। मात्र 30.75 फीसदी ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 69.25 फीसदी गैरहाजिर रहे। सबसे कम 85 अभ्यर्थी सरसावा के मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल केंद्र पर पहुंचे, जबकि यहां 384 अभ्यर्थियों को पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रश्न पत्र को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया
--शामली से परीक्षा देने पहुंची मोना ने प्रश्न पत्र को पिछली बार के प्रश्न पत्र की तुलना में थोड़ा मुश्किल बताया। उन्होंने बताया कि इस बार पैटर्न थोड़ा बदला हुआ था। सामान्य ज्ञान के प्रश्न मुश्किल लगे।
--नजीबाबाद से परीक्षा देने पहुंचे सचिन कुमार भी आरओ की परीक्षा देने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हिंदी, सामान्य स्टडीज और रीजनिंग के 200 सवाल आए थे। प्रश्न पत्र को हल करने में परेशानी नहीं हुई।
--नैनीताल से परीक्षा देने आए भारतेंदु आर्य भारत ने प्रश्न पत्र को आसान बताया। पूर्व में भी परीक्षा दे चुके हैं, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। इस बार प्रश्न पत्र आसान लगा।

--मुजफ्फरनगर से परीक्षा देने आई सना का कहना है कि प्रश्न पत्र ज्यादा मुश्किल नहीं था। जिसने थोड़ी भी गंभीरता और ईमानदारी से तैयारी की है उसकी परीक्षा अच्छी रही है। वह पूर्व में भी परीक्षा दे चुकी हैं।

जेवी जैन डिग्री कॉलेज से आरओ एआरओ की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी

जेवी जैन डिग्री कॉलेज से आरओ एआरओ की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed