फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   28.60 crores approved for flood protection

बाढ़ से सुरक्षा के लिए साढे़ 28 करोड़ स्वीकृत

Thu, 09 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
28.60 crores approved for flood protection
गंगोह(सहारनपुर)। यमुना किनारे स्थित बाढ़ प्रभावित गांवों की सुरक्षा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 28 करोड़ 60 लाख रुपये अनुमोदित किए हैं। इसका इसी वित्तीय वर्ष में आवंटन होकर स्टड निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे कैराना लोकसभा अंतर्गत नकुड़, गंगोह व शामली विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बाढ़ से सुरक्षा होगी।
विज्ञापन

सांसद प्रदीप चौधरी ने बताया कि संसदीय क्षेत्र कैराना में बाढ़ प्रभावित गांवों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने 28 करोड़ 60 लाख के कार्य अनुमोदित किए हैं। इससे इन गांवों में बाढ़ आने का खतरा काफी हद तक टल जाएगा। हरियाणा सरकार ने तो काफी समय पहले ही स्टडों का निर्माण करा दिया है। अब यूपी सरकार भी इस दिशा में गंभीर नजर आ रही है। स्वीकृत कार्यों में गंगोह विधानसभा में लखनौती तटबंध पर बाढ़ सुरक्षा के लिए 10 करोड़ 10 लाख, नकुड़ में यमुना नदी के बाएं किनारे पर स्थित ग्राम टाबर में 5 करोड़ 30 लाख और सरसावा में यमुना नदी के बाएं किनारे पर स्थित ग्राम झरोली-बहलोलपुर में 8 करोड़ 88 लाख और जनपद शामली में यमुना नदी के बाएं किनारे पर स्थित ग्राम चैतरा-करली में 4 करोड़ 31 लाख स्वीकृत हुए हैं। इससे पूर्व नकुड़, अंबेहटा, गंगोह, थानाभवन के बीच लंबे समय से गड्ढों में तब्दील 39 किमी जर्जर सड़क निर्माण के लिए 2349.11 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed