फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   279 farmers of the district received compensation of Rs 9.5 lakh.

Saharanpur News: जिले के 279 किसानों को मिला 9.5 लाख रुपये का मुआवजा

Mon, 29 Sep 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 29 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
279 farmers of the district received compensation of Rs 9.5 lakh.
सहारनपुर। जिले में अतिवृष्टि और कटान के चलते हुए फसलों के नकुसान का सर्वे जारी है। सर्वे में अभी तक बाढ़ से हुए भूमि कटान के प्रभावित 279 किसानों को 9.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। जनपद में सबसे अधिक कटान नकुड़ तहसील में हुआ है। कटान से प्रभावित किसानों को भी सर्वे के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन




जिले में अतिवृष्टि के चलते हुए नुकसान का आंकलन करने का काम चल रहा है। जहां-जहां सर्वे पूरा हो चुका है, वहां पर किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। प्रशासन ने 33 फीसदी से अधिक क्षति वाले किसानों को मुजावजा दिया है। जिले की पांचों तहसीलों में अभी तक 187 किसानों को 7.33 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है।
विज्ञापन

अतिवृष्टि से सबसे अधिक नुकसान सदर तहसील को हुआ है। यहां पर करीब 22.5683 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद रामपुर मनिहारान तहसील में 3.0765 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। नकुड़ में 2.1732 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। यहां पर 1.10 लाख रुपये मुआवजा किसानों को वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह देवबंद में 1.269 हेक्टेयर, बेहट में 0.4 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। इसी तरह बाढ़ के चलते सदर तहसील में 1.7925 हेक्टेयर भूमि का कटान हुआ है। बेहट में 4.772 हेक्टेयर भूमि का कटान हुआ है। नकुड़ में सबसे अधिक 58.2215 हेक्टेयर भूमि कटान हुआ है। यहां पर 262 किसानों को प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया गया है।

- वर्जन
जिले में अतिवृष्टि और कटान से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों को मुआवजा भी वितरित किया जा रहा है। - सलिल पटेल, अपर जिला वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed