फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   265 crore outstanding from Electricity Corporation on 1.17 lakh consumers of the district

Saharanpur News: जिले के 1.17 लाख उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम के 265 करोड़ बकाया

Sat, 29 Nov 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
265 crore outstanding from Electricity Corporation on 1.17 lakh consumers of the district
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिल राहत योजना घोषित की है। इसके तहत बकायेदारों को बिजली बिल में राहत दी जाएगी। जिले में विद्युत निगम का 1.17 लाख उपभोक्ताओं पर करीब 265 करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह चोरी वाले मामलों में 19851 उपभोक्ताओं के ऊपर निगम के 74.91 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

बिल योजना की शुरुआत एक दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में होगी। पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। दूसरा चरण एक जनवरी से 31जनवरी तक और तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। योजना के तहत घरेलू उपभोक्ता दो किलोवाट तक और दुकानदार उपभोक्ता एक किलोवाट के लंबित बकायेदारों को विशेष छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को पहली बार सौ फीसदी ब्याज माफी के साथ मूल राशि पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं के लिए किस्तों में भी भुगतान करने का योजना के तहत प्रावधान है। उपभोक्ता को दो हजार रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। यह राशि भी बिल में समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed