फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   26 villages get electricity for only six hours, and even then there are 12 power cuts in one hour.

Saharanpur News: 26 गांवों को मात्र छह घंटे बिजली, उसमें भी एक घंटे में 12 कट

Sat, 23 May 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 23 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
26 villages get electricity for only six hours, and even then there are 12 power cuts in one hour.
तीतरो। नकुड़। प्रचंड गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति भी ढर्रे से उतर गई है। हालात यह हैं कि तीतरों में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से 26 गांवों में जहां केवल छह घंटे बिजली मिल रही हैं वहीं नकुड़ में एक घंटे में 12 बार बिजली ट्रिप कर रही है। ऐसी दशा में लोगों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन


तीतरों बिजलीघर के रखा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन पहले खराब हो गया था। इसके बाद महंगी, खानपुर व फतेहचंदपुर टाउन फीडर से जुड़े दर्जन भर गांवों को केवल रात के वक्त छह घंटे बिजली मिल रही है। दिन में एक मिनट के लिए भी आपूर्ति नहीं आती है। प्रचंड गर्मी में लोग बेहाल हो गए हैं। नलकूपों की आपूर्ति भी घट कर पांच घंटे रह गई है। ऐसे में सिंचाई के अभाव में फसलें सूख रही हैं। महंगी बिजलीघर से जुड़े 14 गांवों में भी पिछले दो दिनों में रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। इसमें भी 10 बार कट लग रहे है। अघोषित कटौती के बाद नानौता स्थित 220 पारेषण केंद्र के कर्मचारी अपना फोन बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन

नकुड़ तहसील मुख्यालय होने के बावजूद नगर में अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिनों से रात के समय लगातार बिजली कट लगने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली चली गई, जो लगभग साढ़े ग्यारह बजे आयी। लेकिन इसके पांच मिनट बाद ही फिर बिजली कट गई। लोगों का कहना है कि करीब एक घंटे की बिजली आपूर्ति में लगभग 12 बार कट लगे, जिससे लोग पूरी रात परेशान रहे। लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद खराब हो रही है और गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed