{"_id":"61ca043914a02a717630555a","slug":"26-thousand-sugarcane-farmers-did-not-fill-the-manifesto-saharanpur-news-mrt5708598183","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 हजार गन्ना किसानों ने नहीं भरा घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 हजार गन्ना किसानों ने नहीं भरा घोषणा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद के 26 हजार से अधिक गन्ना किसानों ने अभी तक अपना घोषणा पत्र नहीं भरा है, जबकि विभाग की ओर से कई बार इसकी अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। अब विभाग ने घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर कर दी है। इस अवधि में किसान ने घोषणा पत्र नहीं भरा तो संबंधित किसान का गन्ने का सट्टा बंद हो जाएगा। जिससे वह किसान शुगर मिल में गन्ना सप्लाई नहीं कर पाएगा।
जनपद के 149002 किसान करीब 1.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती करते हैं। चीनी मिलों में गन्ना सप्लाई करने के लिए सर्वें के बाद इस बार किसानों को स्वयं अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन भरना था। जिसमें खतौनी, गन्ने का रकबा और सट्टा आदि प्रपत्र अपलोड करने हैं। कई बार तारीख बढ़ाने के बाद भी जनपद के मात्र 122889 किसानों ने ही अभी तक अपना घोषणा पत्र ऑनलाइन भरा है, जबकि 26113 किसानों ने अभी तक भी घोषणापत्र नहीं भरा है । ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि पहले 30 सितंबर थी, इसे बढ़ाकर 30 नवंबर एवं फिर दस दिसंबर किया गया। इसके बाद भी जब किसानों के घोषणा पत्र भरने शेष रह गए तो इसकी अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया। यदि अब भी घोषणा पत्र नहीं भरा गया तो संबंधित किसानों के गन्ने का सट्टा बंद हो सकता है।
विभाग ने घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर कर दी है। जिन किसानों ने अभी तक घोषणा पत्र नहीं भरा है, वे तत्काल भर दें। यदि 31 दिसंबर तक घोषणापत्र नहीं भरा तो संबंधित किसान के गन्ने का सट्टा बंद हो जाएगा। जिससे वे चीनी मिल को गन्ना सप्लाई नहीं कर सकेंगे।--- कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
जनपद में घोषणा पत्र नहीं भरने वाले किसान
समिति ---- कुल किसान ----- अवशेष किसान
देवबंद --------- 37046 ------------- 1838
बेहट ----------- 12917 ------------- 4614
नानौता -------- 33993 ------------- 9072
सहारनपुर ----- 40642 ------------- 6848
सरसावा ------- 24404 -------------- 3741
योग ----------- 149002 ------------ 26113
नोट: गन्ना विभाग के 27 दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार।