{"_id":"6339c4fc7a461f1c7d76f51b","slug":"25-thousand-fine-for-cutting-trees-without-permission-saharanpur-news-mrt607817937","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वन विभाग का बड़ा एक्शन, बाग मालिक व ठेकेदार पर लगाया 75 हजार का जुर्माना, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वन विभाग का बड़ा एक्शन, बाग मालिक व ठेकेदार पर लगाया 75 हजार का जुर्माना, ये है पूरा मामला
Mon, 03 Oct 2022 06:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:14 PM IST
सार
वन विभाग की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। टीम ने बाग मालिक और ठेकेदार पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
काटे गए पेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में गांव अकबरपुर बांस के पास बिना अनुमति के आम के हरे-भरे फलदार पेड़ काटने पर वन विभाग ने बाग मालिक व कटान कराने वाले ठेकेदार पर 75 हजार रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की बेहट रेंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर बांस के पास बिना अनुमति के आम के हरे फलदार पेड़ों का कटान कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Deepak Murder: कटा सिर मिला पर हजम न हुई पुलिस की थ्योरी, परिजनों ने की CBI जांच की मांग, पढ़ें-कब क्या हुआ
विज्ञापन
डिप्टी रेंजर राजेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर 30 पेड़ काटे गए है। बाग मालिक दीपक बंसल व पेड़ों का कटान कराने वाले ठेकेदार खुर्शीद अहमद निवासी गांव शाहपुर थाना बेहट के खिलाफ 2500 रुपये प्रति पेड़ के हिसाब से 75 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज