{"_id":"61a7b8df98480d1f863e748b","slug":"25-saharanpur-news-mrt5671806102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को सड़क पर बैठा किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को सड़क पर बैठा किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता। चीनी मिल द्वारा कम इंडेंट जारी करने व बकाया भुगतान तथा गेहूं की बुवाई प्रभावित होने से गुस्साएं किसानों ने नानौता देवबंद मार्ग पर चीनी मिल गेट के सामने मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। चीनी के जीएम के चार दिसंबर तक समस्याओं के निस्तारण के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। किसानों ने तय अवधि तक समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन व रेल रोकने की चेतावनी दी।
ग्राम जड़ौदा पांडा के किसानों ने भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह के नेतृत्व में बुधवार की सुबह देवबंद नानौता मार्ग पर चीनी मिल गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर किसानों के मध्य पहुंचे मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी धनीराम को धरनास्थल पर बैठा लिया। जिलाध्यक्ष ठा अजब सिंह ने कहा मिल द्वारा इंडेंट बहुत कम जारी किया जा रहा है। कम पर्चियां आने से गन्ना किसानों के सामने खेत खाली करने की समस्या है, इससे गेहूं की बुवाई लेट हो रही है। उन्होंने कहा किसानों का पिछले वर्ष का 58 करोड़ चीनी पर बकाया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल द्वारा उक्त पेमेंट के भुगतान दिवाली तक करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ। भुगतान नहीं होने से किसानों में किसानों का दिवाला निकल गया है, गन्ना भुगतान नहीं होने से किसान भुखमरी के कगार पर है।
इसके बाद जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह की अगुवाई में किसानों का प्रतिनिधिमंडल किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम से मिला। वहां जीएम ने चार दिसंबर तक किसानों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। अजब सिंह ने कहा यदि चार दिसंबर तक समस्या का हल नहीं हुआ तो रेल रोकी जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त किया। इसमें विश्वास त्यागी, सुधीर त्यागी, महेश त्यागी, ब्रह्मदत्त त्यागी, मुकेश कुमार, मोनू, राज कुमार, तरसेम सिंह, रवेंद्र भोज, विकास शास्त्री, जोनी आदि रहे। धरना प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर गन्ना वाहनों, विवाह में शामिल होने जा रहे वाहनों सहित अन्य वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।