फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 lakh will be spent on distribution of blankets

कंबलों के वितरण पर खर्च होंगे 25 लाख रुपये

Mon, 23 Nov 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
25 lakh will be spent on distribution of blankets
सहारनपुर। सर्दी के सीजन में सड़क किनारे ठिठुरने वाले असहायों को कंबल वितरण की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। कंबलों के वितरण पर खर्च के लिए जिले को 25 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। कंबल खरीद के लिए नमूने मंगा लिए गए हैं।
विज्ञापन

कंबलों की खरीद करने के लिए कोटेशन ली गई है, जिसके चलते करीब 14 एजेंसियों ने कोटेशन के साथ ही सैंपल के तौर पर कंबल प्रशासन को भिजवाए हैं। सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार के कार्यालय पर कंबलों के सैंपल मंगाए गए हैं। इसके बाद कंबलों का अलग अलग वजन कराकर देखा गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि कंबलों की खरीद शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप की जानी है। इसी लिहाज से कंबलों का वजन कराकर देखा गया। फिलहाल कंबलों के वितरण के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सबसे कम दाम पर कंबल बेचने वाली फर्म से ही कंबल खरीदे जाएंगे। साथ ही कंबलों को तकनीकी जांच के लिए पंजाब के लुधियाना स्थित प्रयोगशाला भी भिजवाया जाएगा। वहां से अधिकतम तीन दिन में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। सैंपल जांच में खरा उतरने पर ही कंबलों की खरीद की जाएगी, जिसके बाद जिले भर में इनका वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पुल और स्टेशन के पास रहते हैं ज्यादातर असहाय
सहारनपुर। शहर में कोर्ट रोड पुल, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड के पास अधिकांश असहाय लोग रहते हैं। ऐसे लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण कराया जाना है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की तरफ से जो धनराशि मिली है, उसके अलावा सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर भी कंबलों का वितरण कराया जाएगा। ताकि ज्यादा से ज्यादा असहाय लोगों तक कंबल पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed