{"_id":"69f8f260fe68e7bd40080fa9","slug":"25-city-wards-declared-rabies-free-18000-dogs-vaccinated-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-174741-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शहर के 25 वार्ड रेबीज फ्री घोषित, 18 हजार कुत्तों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शहर के 25 वार्ड रेबीज फ्री घोषित, 18 हजार कुत्तों को लगाया गया टीका
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर को उत्तर प्रदेश का पहला एंटी रेबीज शहर बनाने के लिए नगर निगम कुत्तों को एंटी रेबीज टाका लगवा रहा है। नगर निगम ने 25 वार्डों के रेबीज फ्री होने की घोषणा की है। इनमें 18 हजार कुत्तों को टीका लगाया गया है।
नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी तथा एंटी रेबीज अभियान के प्रभारी डॉ. सदीप मिश्रा ने बताया कि नगर आयुक्त शिपू गिरि के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय रेबीज नियत्रंण कार्यक्रम के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। आठ जनवरी 2026 को निगम परिसर से महापौर डॉ. अजय कुमार व नगर आयुक्त द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी। 300 दिन में सभी 70 वार्डों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब चार माह में 25 वार्ड कवर कर लिए गए हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि इसके लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम में चार डॉग कैचर, एक वैक्सीनेटर और एक पशु चिकित्सक शामिल है, जिन्हें एक वाहन भी दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निगम 300 दिन से पहले सभी 70 वार्डों को कवर कर लेगा।
-- -- --
25,785 कुत्तों का हुआ बंध्याकरण
डॉ. संदीप मिश्रा ने बताया कि कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण के लिए नगर निगम एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर चला रहा है। नगर निगम द्वारा अब तक 25,785 श्वानों का बंध्याकरण (नसबंदी) की जा चुकी है। बंध्याकरण के दौरान भी कुत्तों में एंटी रेबीज टीका लगाया जाता है। जिन श्वानों में बंध्याकरण के दौरान वैक्सीनेशन किया गया था उन्हें भी बूस्टर डोज दी गई है।