फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   242 gram panchayats polls today

242 ग्राम पंचायतों में चुनाव आज

Sat, 05 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
242 gram panchayats polls today
ग्राम पंचायत निर्वाचन 2015 में तीसरे चरण का मतदान आज होगा, जिसमें पुंवारका, नागल और बलियाखेड़ी ब्लॉकों की कुल 242 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। तमाम पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार की सुबह मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन


तीसरे चरण में शनिवार को पुंवारका, नागल और बलियाखेड़ी ब्लॉकों की 242 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होना है। इसमें पुंवारका की 93, बलियाखेड़ी की 75 और नागल की 74 ग्राम पंचायतों शामिल हैं। वोट सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों से 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति बेवजह नहीं पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति व्यवस्था बनाने के लिए मतदान केंद्रों पर जरूरत के हिसाब से पुलिस और पीएसी बल को तैनात किया गया है। मतदान के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में अधिकारियों को लगाया है। शुक्रवार की सुबह सभी मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पोर्टियों को रवाना किया गया।

तीनों ब्लॉक शहर से सटे हुए हैं। ऐसे में मतदान की वजह से शहरी जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है। पहले और दूसरे चरण की तरह तीसरे चरण में कोई भी छुटपुट घटनाएं न हों। इसके लिए प्रशासन ने प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और मतदाताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही शांतिभंग करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

800 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
तीसरे चरण में तीनों ब्लॉकों में कुल 306 मतदान केंद्र और 800 बूथ बनाए गए हैं। पुंवारका ब्लॉक में 108 मतदान केंद्र और 288 बूथ, नागल ब्लॉक में 90 मतदान केंद्र और 259 बूथ तथा बलियाखेड़ी ब्लॉक में 108 मतदान केंद्र और 253 बूथ बनाए गए हैं।

41 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए
मतदान को निष्पक्ष और बिना व्यावधान के संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में दो जोनल मजिस्ट्रेट बनाए हैं, जिनकी कुल संख्या छह है। इनके अलावा दस सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। सभी मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वहां की स्थिति का जायजा लेंगे। साथ ही मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की जरूरत का भी ख्याल रखेंगे।


प्रेक्षक भी करेंगे मतदान केंद्रों का दौरा
चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्व तरीके से संपन्न कराने के लिए एक ओर जहां कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीआईजी डॉ. एके राघव, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पवन कुमार, एसएसपी आरपीएस यादव, सीडीओ मोनिका रानी, एडीएम (ई) ओपी वर्मा, एडीएम (एफ) सैयद निजामुद्दीन समेत अनेक अधिकारी सुबह सात बजे से शाम पांच बज तक मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए नजर रखेंगे। इनके अलावा प्रेक्षक भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed