फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   24 crores recovered in 11 months, how will they recover 8 crores in 20 days

Saharanpur News: 11 माह में 24 करोड़ की वसूली, 20 दिन में आठ करोड़ क्या खाक वसूलेंगे

Tue, 11 Mar 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 11 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
24 crores recovered in 11 months, how will they recover 8 crores in 20 days
सहारनपुर। टैक्स वसूली में नगर निगम सहारनपुर अभी काफी पिछड़ा हुआ है। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 66 फीसदी वसूली हो सकी है। अब केवल 20 दिन में 33 फीसदी यानी आठ करोड़ की वसूली करना विभाग के लिए चुनौती बन रहा है। खास बात यह है कि यदि टैक्स वसूली में पिछड़े तो नगर निगम को शासन से मिलने वाली करोड़ों रुपये की ग्रांट खटाई में पड़ जाएगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष नगर निगम ने लक्ष्य को पार कर 32 करोड़ रुपये की वसूली टैक्स के रूप में की थी। ऐसे में इस बार 32 करोड़ का लक्ष्य मिला हुआ है। इसमें से 11 माह 10 दिन में 24.5 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है। वह तब है जब वसूली बढ़ाने के लिए कुर्की और सील करने के नोटिस लगातार जारी किए जा रहे हैं। अनेक भवन सील भी किए गए। उसके बाद भी वसूली 66 फीसदी ही हो सकी है।
विज्ञापन

ऐसे में 32 करोड़ रुपये के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए शेष 20 दिन में आठ करोड़ यानी करीब 33 फीसदी वसूली करनी होगी, जो बड़ी चुनौती है। यदि नगर निगम लक्ष्य को प्राप्त नहीं करता है तो नगर निगम को शासन से मिलने वाली ग्रांट रोक ली जाएगी। इसमें सीएम ग्रिड योजना के तहत स्मार्ट रोड के लिए मिलने वाले 44 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
महानगर में 2.13 लाख संपत्तियां
जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) के बाद महानगर में टैक्स के दायरे में आने वाली संपत्तियों की संख्या 2.13 लाख हो गई है। इससे पहले यह संख्या 1.45 लाख थी। हालांकि नई 2.13 लाख संपत्तियों में करीब 30 हजार संपत्तियां प्लॉट हैं, जिन पर टैक्स नहीं है।

------
बीते वर्ष हमने 32 करोड़ रुपये के टैक्स की वसूली की थी। ऐसे में हमारा लक्ष्य 32 करोड़ से अधिक करने का है। अभी तक 24.5 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। हमारे पास 20 दिन बाकी हैं। प्रयास यही है कि हम लक्ष्य तक पहुंच सकें। इसके लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।
- सुधीर शर्मा, कर अधीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed