{"_id":"57586a064f1c1bca389c5513","slug":"22-million-to-the-budget-for-the-development-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए 22 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए 22 करोड़ का बजट पास
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की सरसावा नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में काफी हंगामा के बाद सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिए गए। इसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में नगर के चहुंमुखी विकास को करीब साढ़े 22 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को भी मंजूरी दी गई।
पांच दिनों से राजनीति का अखाड़ा बनी नगर पालिका बोर्ड की बैठक नाटकीय तरीके से सर्वसम्मति से संपन्न हो गई। कुछेक विरोध को छोड़कर अधिकांश सभासदों ने नगर विकास की खातिर निजी हितों की तिलांजलि देते हुए सभी प्रस्तावों पर मुहर लगा दी।
बता दें कि चार जून को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 17 विपक्षी सभासदों ने बहुमत के आधार पर बैठक स्थगित करवाकर पालिका चेयरपर्सन को चुनौती दी थी।
इसके बाद पालिका चेयरपर्सन नफीसा मलिक ने चार जून की बैठक वाले एजेंडों को ही अग्रसारित करते हुए आठ जून को बैठक की तारीख निश्चित की थी। बुधवार को नियत समय पर पालिका सभागार में बैठक में आरंभ हुई।
विज्ञापन
सभासद नवीन जैन ने एक बार हंगामा करते हुए पालिक चेयरपर्सन को इंगित करते हुए गत बैठक की पुष्टि पर सवाल उठाए। मगर, अधिकतर सभासद सदन को चलने देने के पक्ष में थे।
इस कारण उनकी बात को तवज्जों नहीं मिली तथा एक दो प्रस्तावों को छोड़कर पूर्व कार्रवाई की पुष्टि कर दी गई। इसके पश्चात पालिका चेयरपर्सन ने सदन के पटल पर 13 प्रस्तावों का एजेंडा रखा। जिसमें वर्ष 2016-17 का साढ़े 22 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट भी रखा।
जिन्हें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। चेयरपर्सन ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में नगर विकास के लिये शासन से आदर्श नगर योजना, जल निकासी योजना, नया सवेरा योजना, सड़क सुधार योजना, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सौर पुंज योजना आदि से प्राप्त मदों से भी नगर में विकास होगा।
इसके अलावा नगर के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बैठक का संचालन ईओ मुख्त्यार सिंह ने किया। वजीर मलिक, परमजीत सिंह, संजय शर्मा, प्रमोद पंवार, संदीप कांबोज, नवीन टांक, शमशाद आदि रहे।