फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   218 nomination papers sold in the district

Saharanpur News: जनपद में बिके 218 नामांकन पत्र

Thu, 13 Apr 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
218 nomination papers sold in the district
सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया के चलते अभी तक जनपद में किसी की प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। बुधवार को 218 नामांकन पत्र खरीदे गए। इनमें सहारनपुर नगर निगम महापौर पद के दो और पार्षद पदों के लिए 70 पर्चे शामिल हैं। नामांकन पत्र 17 अप्रैल तक जमा करने है।
विज्ञापन

जनपद में नगरीय निकायों के चुनाव की कवायद धीरे धीरे गति पकड़ रही है। बुधवार को 218 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की खरीदे। सहारनपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए अभी बसपा को छोड़कर किसी अन्य पार्टी ने पत्ते नहीं खोले हैं। बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व विधायक इमरान मसूद की भाभी और पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद की पुत्रवधू खदीजा मसूद को महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दल महापौर पद के लिए उम्मीदवार तय करने की कवायद में जुटे हैं। इसके चलते महापौर पद के लिए मात्र दो पर्चे ही खरीदे गए। इनमें वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल गफूर ने अपनी पत्नी फातिमा के लिए और खान आलमपुुरा निवासी अब्दुल वाहिद ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए भी अभी तक राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसके चलते बुधवार को भी जनपद के किसी भी नगर निकाय में कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कलक्ट्रेट में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था



नगर निगम के महापौर और सदस्य पदों के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। पुलिस, अर्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
बुधवार को खरीदे गए नामांकन पत्र --
नगर निगम महापौर 02

नगर निगम पार्षद 70
नगर पालिका देवबंद अध्यक्ष 01
नगर पालिका देवबंद सदस्य 43

नगर पालिका नकुड अध्यक्ष 07
नगर पालिका नकुड सदस्य 27
नगर पालिका सरसावा अध्यक्ष 00
नगर पालिका सरसावा सदस्य 03

नगर पालिका गंगोह अध्यक्ष 01
नगर पालिका गंगोह सदस्य 00

नगर पंचायत अंबेहटा अध्यक्ष 00
नगर पंचायत अंबहेटा सदस्य 05
नगर पंचायत तीतरों अध्यक्ष 00
नगर पंचायत तीतरों सदस्य 02

नगर पंचायत चिलकाना अध्यक्ष 00
नगर पंचायत चिलकाना सदस्य 00
नगर पंचायत बेहट अध्यक्ष 02
नगर पंचायत बेहट सदस्य 12
नगर पंचायत छुटमलपुर अध्यक्ष 07
नगर पंचायत छुटमलपुर सदस्य 19
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान अध्यक्ष 01
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान सदस्य 16
नगर पंचायत नानौता अध्यक्ष 00
नगर पंचायत नानौता सदस्य 00



नोटः निर्वाचन कार्यालय के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed