{"_id":"5cd5bcb1bdec22074407d86e","slug":"21557511345-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज अदा कर मांगी कौम और मुल्क की खुशहाली की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज अदा कर मांगी कौम और मुल्क की खुशहाली की दुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना/गंगोह/बेहट (सहारनपुर)। क्षेत्र में अमन चैन की दुआ के साथ पहले जुमे की नमाज संपन्न हुई। हजारों की संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा की।
शुक्रवार को चिलकाना एवं क्षेत्र की मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज शांति की दुआ मांगकर संपन्न की गई। पहले जुमे की नमाज मस्जिद कुरैशियान में मौलाना मुआविज, मस्जिद अंसारीयान में मुफ्ती मोहम्मद फरमान, छप्परवाली मस्जिद में कारी नदीम, जंगल वाली मस्जिद में मौलाना इस्माइल हुसैन, मस्जिद-ए-आयशा में कारी मो. राशिद तथा नया बांस वाली मस्जिद में हाफिज शोएब आलम, मौलाना अहबाब ने तथा शिया समुदाय की मस्जिद में मौलाना गमख्वार हैदर ने नमाज अदा करा कर दुआएं मांगी। पठेड़ की शाही मस्जिद में हाफिज मुजीबुर्रहमान, बस स्टैंड वाली मस्जिद में हाफिज इस्तखार, मदरसे वाली मस्जिद में कारी मो. सादिक, मस्जिद कुरैशियान में हाफिज अदनान, मस्जिद एक मिनारा में हाफिज सरफराज, नई जुमा मस्जिद में मौलाना शहजाद, गांव फिरोजाबाद में हाफिज इरशाद व हाफिज रियासत ने, दूधगढ़ में मौलाना महमूद हसन, डंडौली खेड़ा में मौलाना जाकिर रशीदी ने, मक्का मस्जिद में कारी शाकिर, मस्जिद आयशा में कारी इफ्तखार कासमी, मस्जिद अंसारियान में कारी अब्दुल वाहिद, ग्राम पटनी में हाफिज आदिल व मौलाना अबरार ने नमाज अदा कराई तथा देश में भाईचारा एवं शांति के लिए दुआ कराकर संपन्न की गई।
गंगोह में नमाज के बाद मुल्क एवं कौम की बेहतरी के लिए दुआ भी की गई। मदरसा अशरफ उल-उलूम मस्जिद, जामा मस्जिद, बहारली मस्जिद, पठानों वाली मस्जिद, पीठ बाजार, नूरी मस्जिद के अलावा सांगाठेड़ा, कुंडा की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। भीषण गर्मी के बावजूद हजारों लोगों ने नमाज के बाद मुल्क एवं कौम की बेहतरी के लिए दुआ की।
बेहट की मस्जिद जाहिदियां मुफ्ती अब्दुल कादिर ने नमाज अदा कराई। बस स्टैंड वाली मस्जिद में मुफ्ती असजद, मदरसा कसरुल उलूम में काजी साजिद, मनिहारो वाली मस्जिद में कारी अल्ताफ, थाने वाली मस्जिद में कारी सनाउल्लाह, उमर फारूक मस्जिद में कारी उस्मान अंजुम ने जुमे की नमाज अदा कराई।