{"_id":"5cd46cdcbdec22074d53b3d5","slug":"21557425372-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थन मूल्य से 4.60 रुपये कम पर खरीदा जा रहा चमक विहीन गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थन मूल्य से 4.60 रुपये कम पर खरीदा जा रहा चमक विहीन गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बेमौसम बरसात से भीगने के चलते गेहूं की क्वालिटी पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसके चलते सरकारी क्रय केंद्रों पर 10 से 20 प्रतिशत चमक विहीन गेहूं की खरीद की स्वीकृति समर्थन मूल्य से 4.60 रुपये प्रति क्विंटल कम रेट पर दी गई है। इसके चलते जहां किसानों में असंतोष है वहीं क्रय केंद्र प्रभारियों को भी परेशानी हो रही है।
मौजूदा सीजन में कई बार हल्की बारिश ने कई स्थानों पर गेहूं की गुणवत्ता को प्रभावित किया है। बारिश में भीगने के चलते गेहूं चमक विहीन हुआ है। संभाग में 10 से 20 प्रतिशत चमक विहीन गेहूं की खरीद को इस शर्त के साथ अनुमति प्रदान की गई कि इस पर समर्थन मूल्य से 4 रुपये 60 पैसे प्रति क्विंटल की दर से कटौती की जाएगी। यानि इस श्रेणी के गेहूं के लिए किसान को प्रति क्विंटल 1840 के स्थान पर 1835.40 रुपये का भुगतान होगा। इससे सरकारी गेहूं खरीद पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है। क्योंकि खुले बाजार में भी गेहूं का रेट लगभग यही चल रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि इस कटौती से किसानों में असंतोष है। इससे गेहूं की सरकारी खरीद पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। जिससे खरीद का सरकारी लक्ष्य पूरा करने में परेशानी होगी। जनपद में अब तक 900 किसानों से 2874.75 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जो लक्ष्य का 31.94 प्रतिशत बैठती है।