{"_id":"5c8e9289bdec22145601178b","slug":"21552847497-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धपीठ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धपीठ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में रविवार को साप्ताहिक अवकाश पर सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी में आदि शक्ति मां शाकंभरी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालुओं ने कई कई घंटे लाइन में लगकर मां भगवती के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। सिद्धपीठ सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। भक्तों की लाइन पुलिस चौकी से भी आगे तक पहुंच गई थी।लाइन धीरे धीरे आगे चल रही थी। सिद्धपीठ में दूर दूर से आये भक्तों ने भंडारों का भी आयोजन किया गया था। वही, होली अवसर पर आने वाला पुलिस स्टाफ नहीं पहुंच पाने से पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
ईमानदारी
ईमानदारी आज भी जिंदा है इसका परिचय शाकंभरी चौकी पुलिस ने दिया। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने की वजह से सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में भारी भीड़ में एक महिला का पर्स गुम हो गया। इसकी सूचना उस महिला द्वारा चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसके पर्स की खोज कराई। वह पर्स वापसी गेट के पास शाकंभरी देवी चौकी इंचार्ज निर्मल शर्मा को मिल गया। पुलिस ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए कोसी पत्नी महिंद्र निवासी देवबंद की महिला को मेले में से ढूंढ कर उसके पर्स को उसको लौटा दिया, जिसमें उसकी 16 हजार रुपये, एक आईफोन और उसके जरूरी कागजात थे। महिला ने पुलिस को धन्यवाद अदा किया।