फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राम सिंह के सामने हारी थीं मायावती और पासवान-Meerut

राम सिंह के सामने हारी थीं मायावती और पासवान-Meerut

Sun, 17 Mar 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
राम सिंह के सामने हारी थीं मायावती और पासवान-Meerut
सहारनपुर। कभी सहारनपुर जिले का हिस्सा रही हरिद्वार लोकसभा सीट पर राम सिंह मांडेबांस बसपा सुप्रीमो मायावती और रामविलास पासवान जैसे दिग्गजों को हराकर संसद में पहुंचे थे। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और पूर्व सांसद राम सिंह मांडेबांस सांसद सुंदरलाल के निधन के बाद 1987 में उप चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर हरिद्वार सीट से लड़े थे। जबकि 1991 में हुए चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर जीते थे। इसके बाद से कोई चुनाव नहीं लड़ने के बावजूद वह राजनीति में सक्रिय हैं। वह नागल सुरक्षित विधानसभा सीट से 1962,1967,1969 और 1977 में विधायक चुने गए थे। पूर्व सांसद राम सिंह मांडेबांस साल 1962 में लडे़ अपने पहले विधानसभा चुनाव को याद करते हुए बताते हैं कि तब उन्होंने साइकिल और पैदल ही चुनाव प्रचार किया था। उस समय साधनों का घोर अभाव था। कार्यकर्ताओं के साथ कभी साइकिल और कभी पैदल ही गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करते थे। जिस गांव में रात होती थी, वहीं रुकते थे। रात को चौपाल पर इकट्ठे हुए लोगों से समर्थन मांगते थे। इसके बाद से हर चुनाव में व्यवस्थाएं बदलती रहीं। आज तो हालात यह है कि एक प्रत्याशी के पीछे दर्जन भर गाड़ियां चुनाव प्रचार में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed