{"_id":"5bf45f19bdec22695c1f6e12","slug":"21542741785-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र का अभिन्न अंग : अलीना वसीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र का अभिन्न अंग : अलीना वसीम
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने कविताएं, भाषण और नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाया।
दसवीं कक्षा की छात्रा अलीना वसीम ने राष्ट्रीय एकता का अर्थ बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र का अभिन्न अंग होता है। राष्ट्र से अलग होकर उसका कोई अस्तित्व नहीं रह जाता। इसलिए हमें भेदभाव और जातिवाद को त्यागकर राष्ट्र की उन्नति का प्रयास करना चाहिए। प्रधानाचार्य कंवलजीत ओबराय ने कहा कि संकुचित राष्ट्रीयता से मानव का हित नहीं हो सकता। अत: शिक्षा में संकुचित राष्ट्रीयता की भावना को त्यागकर राष्ट्रीयता के व्यापक दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए। उप सचिव अहमद सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीयता की शिक्षा छात्रों में राष्ट्र के प्रति अपार भक्ति, आज्ञा पालन, आत्म त्याग, कर्तव्य परायणता तथा अनुशासन आदि गुणों को विकसित करके सभी भेदभाव भुलाकर एकता के सूत्र में बांध देती है। जिससे हमारा राष्ट्र राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक आदि उन्नति कर उच्च शिखर पर पहुंचे सके।
राणा की पुण्यतिथि पर 151 लोगों को कंबल वितरित
देवबंद। नानौता के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि देवपाल राणा की पुण्यतिथि पर 151 जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया गया।
मंगलवार को शास्त्री चौक पर कार्यक्रम में संजय प्रधान ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य का काम है। डा. बी.पी. सिंह, नकुल सिरोही, मंटू राणा, सैय्यद हारिस, शिवकुमार राणा, मो. शाकिर, अमित, अंकित राणा और अभय प्रताप राणा ने देवपाल राणा को याद करते हुए कहा कि समाजसेवा का कार्य जो देवपाल राणा छोड़ गए थे उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। अध्यक्षता पंडित सतेंद्र शर्मा व संचालन पप्पू प्रधान ने किया। इस मौके पर अभिषेक राणा, बलविंदर राणा, जसमेर प्रधान, युधिष्ठर सिंह, आशु गुप्ता, सहदेव सिंह, अंकुर राणा, राजवीर चौहान, रोहित राणा, रामकला सैनी, हरिओम सिंघल, चौधरी राजसिंह, सन्नी राणा आदि मौजूद रहे।